Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शनिवार को लगा समाधान दिवस, मंडलायुक्त ने मांट में सुनी लोगों की समस्याएं

by Raju Chaurasia • July 17, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा। सरकार के आदेश पर शुरु किए गए समाधान दिवस की  आज से शुरुआत हो गई। मंडलायुक्त अमित कुमार गुप्ता ने मांट तहसील के सभागार में लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना। उनके तत्काल निस्तारण के लिए अधिनस्थों को निर्देश दिये। उन्होंने वृंदावन की महिला ममता की एक आश्रम द्वारा उसकी जमीन कब्जाने की शिकायत को सुना। मंडलायुक्त ने टीम गठित कर निस्तारण करने के निर्देश दिये।

मांट राजा के देवी सिंह द्वारा मांट राजा में बने सामुदायिक शौचालय के शुरू होने से पहले ही बैठ जाने की शिकायत की। बीडीओ को जांच कर ठेकेदार व अन्य जिम्मेदारों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस मांट में 70 शिकायतें प्राप्त हुई। मण्डलायुक्त ने तीन शिकायतों को निस्तारण किया। अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारण कर आवश्यक कार्यवाही की जाये।

इस मौके पर एसएसपी  डॉ. गौरव ग्रोवर, सीडीओ डॉ. नितिन गौड़, एडीएम  (वित्त एवं राजस्व) ब्रजेश कुमार, एसडीएम आरडीराम, तहसीलदार राकेश सोनी सहित अन्य कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देशन में तहसील छाता में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सतीश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 43 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमेंं   मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण कर अन्य शेष को तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के निर्देश दिये। तहसील गोवर्धन में 6 तथा तहसील महावन में 27 शिकायतें प्राप्त हुई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.