Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दामाद ने इंटरव्यू के लिए साले को रांची बुलाया, होटल में नाश्ता लेकर गया तो इस हालत में मिले दो लोग

by Raju Chaurasia • July 11, 2022

दामाद ने इंटरव्यू के लिए साले को रांची बुलाया, होटल में नाश्ता लेकर गया तो इस हालत में मिले दो लोग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

झारखंड की राजधानी रांची में डबल मर्डर हुआ है। 10 जुलाई के देर रात चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में संचालित होटल शिवालिक में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई । दोंनो का गला रेता हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बरामद किया। मृतकों की पहचान हजारीबाग निवासी नागेश्वर मेहता (48) और पुत्र अभिषेक मेहता (21) के रूप में हुई। पुलिस नागेश्वर मेहता के होने वाले दामाद चंदन कुमार पर दोंनो की हत्या करने का शक जता रही है। थाना में उससे पूछताछ जारी है।

मृतकों के रिश्तेदारों ने बताया कि होने वाले दामाद चंदन कुमार ने दोनों को रांची बुलाया था। चंदन, अभिषेक को एक कम्पनी में जॉब के लिए इंटरव्यू दिलाने वाला था। चंदन ने ही होटल में कमरा बुक किया था। नागेश्वर मेहता की बेटी पूजा की शादी चंदन से होने वाली थी। शादी के पहले ही चंदन, नागेश्वर से 1.60 लाख रुपए ले चुका था। होने वाले साले की जॉब लगाने के नाम पर उसने पैसे मैंगे थे। लेकिन अभी तक जॉब नहीं लगी थी माना जा रहा है कि इसी कारण होने वाले दामाद ने दोंनो की हत्या कर दी।

10 जुलाई की शाम होने वाले दामाद ने होटल के कमरा नंबर 201 में पिता-पुत्र का शव देखा। वह शोर मचाते हुए नीचे आया। पुलिस उसी पर ही हत्या की आशंका जता रही है। इधर, होटल कर्मियों ने कहा कि 9 जुलाई की रात पिता-पुत्र ने होटल में कमरा बुक किया था। उसी रात चंदन कुमार नामक युवक ने खुद को नागेश्वर का होने वाला दामाद बताया और होटल के कमरे में गया। 10 जुलाई की सुबह चंदन नास्ता लेकर दोबारा होटल आया था। फिर शाम में होटल आया तो उसी ने पहले शव देखा।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.