Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Son Of Sardaar 2 Teaser: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का धमाकेदार टीज़र हुआ रिलीज

by Arpita Singh • June 26, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Son Of Sardaar 2’ का टीज़र आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले टीज़र ने दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ा दी है और अब फैन्स इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘Son Of Sardaar 2’, साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है। इस बार अजय देवगन एक बार फिर जस्सी रंधावा के किरदार में लौटते नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक्शन और कॉमेडी दोनों का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। टीज़र में पूरी स्टारकास्ट की झलक मिलती है, और इसके आखिरी हिस्से में अजय का मजेदार डायलॉग “पाजी, कदी हंस भी लिया करो” दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर और नीरू बाजवा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। मृणाल पंजाबी लुक में बेहद आकर्षक लग रही हैं, जबकि नीरू फिल्म में ताजगी का नया एहसास जोड़ रही हैं।

इस टीज़र को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अजय देवगन ने लिखा, “सरदार की एंट्री का काउंटडाउन आज से शुरू हो गया है। सरदार एंड कंपनी के मैडनेस में आपका स्वागत है।” फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

इस प्रोजेक्ट को ADFFilms, Jio Studios और T-Series के बैनर तले अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन.आर. पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने प्रोड्यूस किया है। मेकर्स का उद्देश्य इस बार फिल्म को जनरेशन-Z दर्शकों के लिए भी आकर्षक बनाना है।

टीज़र ने साफ कर दिया है कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक फुल-ऑन मसाला एंटरटेनर साबित होने वाली है।

ये भी पढ़ें:- ‘सरदार जी 3’ में हानिया आमिर की कास्टिंग पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.