Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सोनाक्षी सिन्हा की बिगड़ी तबीयत, जहीर इकबाल ने शेयर किया फनी वीडियो

by Arpita Singh • June 9, 2025
सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा की बिगड़ी तबीयत, जहीर इकबाल ने शेयर किया फनी वीडियो

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों वायरल फीवर से पीड़ित हैं और इस दौरान उन्होंने एहतियातन कोविड-19 टेस्ट भी करवाया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुखार, खांसी और जुकाम से परेशान सोनाक्षी घर पर आराम कर रही हैं और भाप लेकर इलाज कर रही हैं।

इस बीच उनके पति और एक्टर जहीर इकबाल ने सोनाक्षी का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी सिर पर पीले रंग का तौलिया लपेटे स्टीम लेती नजर आ रही हैं। वे खांसती भी दिखाई देती हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में जहीर एक मजेदार गाना गाते सुनाई देते हैं – “घूंघट में चंदा है, फिर भी है फैला चारों ओर उजाला… होश न खो दे कहीं ज़ोर से खांसने वाला।” यह सुनते ही सोनाक्षी हंसते हुए अपना चेहरा तौलिये से ढंक लेती हैं।

वीडियो के अंत में जहीर अपनी बीमार पत्नी के पास आकर उन्हें प्यार से गले लगाते हैं और माथे पर किस करते हैं। जहीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह लड़की वायरल हो गई है,” जो उनके मजाकिया अंदाज़ को दर्शाता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बाद में, सोनाक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट की तस्वीर भी शेयर की, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने इसे खुशी जाहिर करते हुए शेयर किया।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म में एक वकील की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अपने भाई कुश एस सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय में भी दिखेंगी, जिसमें उनके साथ परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर जैसे कलाकार शामिल हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.