Thu, Aug 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Sonal Dinusha: सोनाल दिनुशा ने रचा इतिहास; भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में जड़े 3 शतक, दिग्गजों के एलीट क्लब में दर्ज कराया नाम

by Tarun Bhardwaj • August 27, 2026
Sonal Dinusha made history

Sonal Dinusha: सोनाल दिनुशा ने रचा इतिहास; भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में जड़े 3 शतक, दिग्गजों के एलीट क्लब में दर्ज कराया नाम

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। श्रीलंका के युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज़ सोनाल दिनुशा ने भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। मैच के पांचवें दिन 197 गेंदों में शतक जड़कर दिनुशा दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में तीन शतक लगाने वाले श्रीलंका के महज तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस यादगार पारी के साथ उन्होंने भारत के खिलाफ इस सीरीज़ को अपने करियर के लिए बेहद खास बना दिया।

दिग्गजों के एलीट क्लब में दर्ज कराया नाम

पहली पारी में 103 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले दिनुशा ने दूसरी पारी में भी शतक जमाया। इसके साथ ही वह श्रीलंका के महान बल्लेबाज़ों अरविंद डी सिल्वा और कुमार संगकारा की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में तीन शतक लगाने का कारनामा किया था। विश्व क्रिकेट की बात करें तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 9वें बल्लेबाज़ बन गए हैं। इस क्लब में जैक्स कैलिस, हाशिम अमला, यूनिस खान, मार्नस लाबुशेन और केन विलियमसन जैसे दिग्गज शामिल हैं।

टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक

सोनाल दिनुशा अब टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक ठोकने वाले श्रीलंका के नए बल्लेबाज़ बन गए हैं। श्रीलंका के लिए भारत के खिलाफ सबसे पहले यह उपलब्धि 1982 में दिलीप मेंडिस (चेन्नई टेस्ट) ने हासिल की थी। उनके बाद 1997 में अरविंद डी सिल्वा ने कोलंबो में यह कारनामा किया था। इनके अलावा कुमार संगकारा, असंका गुरुसिन्हा, तिलकरत्ने दिलशान, धनंजय डी सिल्वा और कामिंदु मेंडिस भी एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगा चुके हैं।

भारत के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले 12वें खिलाड़ी

दिनुशा भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले दुनिया के 12वें बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि साल 2022 में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने एजबेस्टन टेस्ट (106 और 114*) में हासिल की थी। सोनाल दिनुशा के इस अविश्वसनीय प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने सीरीज़ में अपनी पकड़ बेहद मजबूत बना ली है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India Post GDS Recruitment 2026: 25,000 से अधिक पदों पर निकली बंपर वैकेंसी; 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

सोनाल दिनुशा ने रचा इतिहास; भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में जड़े 3 शतक डाक विभाग ने GDS के 25,000 से अधिक पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी गोवर्धन के नगला छिंगा गांव के भुवनेश कुमार ने UPSC CAPF में हासिल की 245वीं रैंक धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Yamaha YZF-R2 श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सामने होटल ब्रजराज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई नेपाल फ्लैश फ्लड में अब तक 178 की मौत मशहूर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या आज से 29 अगस्त की रात तक सिटी व रोडवेज बसों में महिलाओ के लिए फ्री सफर