Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सपा मुखिया अखिलेश यादव भक्ति भाव में डूबे

by यूनिक समय • March 19, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, गोवर्धन/बरसाना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की वृंदावन, गोवर्धन एवं बरसाना यात्रा भक्ति भाव वाली रही। उन्होंने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज, गोवर्धन में गिरिराज महाराज और बरसाना में राधारानी के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना की। श्री यादव ने कल सायं ठाकुर बांकेबिहारी महाराज मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की तो आज सुबह गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरीराज महाराज का दुग्धाभिषेक किया।

सेवायत दीपू पुरोहित ने पूजा अर्चना कराकर दुपट्टा प्रसादी भेंट कर स्वागत किया। श्री यादव का काफिला बरसाना पहुंचा। यहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राधा रानी के दर्शन कर मनौती मांगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रिया कुंड जाकर विनोद बाबा से शिष्टाचार भेंट की।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.