Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बांकेबिहारी कॉरिडोर में राजभोग और शयन भोग सेवायतों के लिए बनेंगे विशेष आवास

by Arpita Singh • June 18, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। श्री बांकेबिहारी मंदिर के नएबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर में सेवायतों के लिए दो विशेष आवासों का निर्माण किया जा रहा है। ये आवास ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की राजभोग और शयन भोग सेवाओं में संलग्न सेवायतों को सौंपे जाएंगे। मंदिर के बेहद निकट बनाए जा रहे ये आवास सेवायतों को सेवा अवधि में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि लगभग 5.5 एकड़ में बन रहा यह कॉरिडोर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें 3000 श्रद्धालुओं के लिए प्रतीक्षालय में बैठने की व्यवस्था होगी, जबकि कुल 10,000 लोग एक साथ दर्शन के लिए आ सकेंगे। कॉरिडोर में चिकित्सा केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था, जूता-चप्पल स्टैंड, और दुकानों की व्यवस्था भी की जा रही है।

सेवायतों के लिए जो आवास निर्धारित किए गए हैं, वे मंदिर से कुछ ही मीटर की दूरी पर होंगे ताकि पूजा सेवा बाधित न हो। इन आवासों का आवंटन सेवा की दिनचर्या के अनुसार होता रहेगा। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ठाकुरजी की निरंतर और समर्पित सेवा में लगे सेवायतों को सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है।

यह पूरी योजना बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को एक शांत, व्यवस्थित और भक्तिमय अनुभव मिल सके।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.