Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Srinagar: नौगाम पुलिस स्टेशन में जब्त किए गए विस्फोटकों से नमूना लेते समय हुआ जोरदार धमाका, 9 लोगों की मौत; 27 घायल

by Tarun Bhardwaj • November 15, 2025
नौगाम पुलिस स्टेशन में जोरदार धमाका

Srinagar: नौगाम पुलिस स्टेशन में जब्त किए गए विस्फोटकों से नमूना लेते समय हुआ जोरदार धमाका, 9 लोगों की मौत; 27 घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली बम धमाके के बाद, अब श्रीनगर में एक और बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार देर रात श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में जोरदार धमाका हुआ। यह विस्फोट उस समय हुआ जब अधिकारी एक ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त किए गए विस्फोटकों के एक बड़े जखीरे से नमूने निकाल रहे थे।

भीषण क्षति और हताहत

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस विस्फोट में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है और 27 अन्य घायल हुए हैं। हताहतों में ज्यादातर पुलिसकर्मी और फोरेंसिक अधिकारी शामिल हैं। यह विस्फोट उस समय हुआ, जब अधिकारी हरियाणा के फरीदाबाद से लाए गए विस्फोटक सामग्री से नमूना ले रहे थे।

विस्फोट की जांच उस विस्फोटक सामग्री पर चल रही थी, जिसका एक हिस्सा गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल गनई के किराए के घर से बरामद 360 किलोग्राम विस्फोटक से लिया गया था। विस्फोटक का बड़ा हिस्सा पुलिस स्टेशन में रखा गया था, जहां प्राथमिक मामला दर्ज था।

अक्टूबर के मध्य में नौगाम के बनपोरा में दीवारों पर पुलिस और सुरक्षा बलों को धमकी देने वाले पोस्टर दिखाई दिए थे। इसे एक गंभीर खतरा मानते हुए श्रीनगर पुलिस ने 19 अक्तूबर को मामला दर्ज किया और जांच शुरू की थी, जिसके परिणामस्वरूप इस विस्फोटक जखीरे की बरामदगी हुई थी।

विस्फोट का भयानक असर

धमाका इतना भीषण था कि रात के सन्नाटे को चीर दिया। विस्फोट से नौगाम पुलिस स्टेशन की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। विस्फोट की आवाज सात किलोमीटर दूर राजबाग, पुराना सचिवालय, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चौक क्षेत्र में भी सुनाई दी। थाने में और बाहर खड़े वाहनों में आग लग गई। लगातार छोटे-छोटे विस्फोटों के कारण बचाव अभियान में भी देरी हुई। घायल लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Mathura News: 25 नवंबर को बिहारपंचमी पर्व पर मनेगा श्री बांकेबिहारीजी महाराज का 482 वां प्राक्ट्योत्सव 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.