Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़, कई लोगों की मौत

by Arpita Singh • June 4, 2025
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़

RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़, कई लोगों की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में पहली बार खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम के लिए आयोजित की गई विक्ट्री परेड एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गई। बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के चलते मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिला भी शामिल है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं।

घटना उस समय हुई जब हजारों की संख्या में उत्साहित प्रशंसक RCB की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने स्टेडियम की ओर उमड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। कई लोग जमीन पर गिर पड़े और कुचलने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर तुरंत आपातकालीन सेवाएं पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि आयोजन के दौरान भीड़ प्रबंधन में बड़ी चूक हुई, जिससे यह त्रासदी घटी।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने स्वयं घटनास्थल पर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए 5,000 से अधिक स्टाफ की तैनाती की गई थी, लेकिन भावुक फैंस की भारी भीड़ के चलते हालात बेकाबू हो गए।

बता दें कि मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर आईपीएल का अपना पहला खिताब जीता था। टीम के बेंगलुरु लौटने पर एयरपोर्ट से लेकर विधान सौध तक फैंस ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना घट गई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.