Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी का आह्वान, महिलायें आत्मनिर्भर बन सम्मान से कार्य करें

by Raju Chaurasia • July 23, 2021
Advertisement
Ad

विशेष संवाददाता
मथुरा। वेटरिनरी कालेज स्थित किसान भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर होने पर जोर दिया। कहा कि महिलाओं को प्रत्येक कार्य को पूर्ण क्षमता और सम्मान के साथ पूरा करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं का चहुंमुखी विकास करना है। पुरूषों के समान महिलाओं को भी बराबरी का अवसर होना चाहिए।  कहा कि जिन घरों में महिलाओं का सम्मान होता है, उन घरों में देवता वास करते हैं। महिला का स्थान समाज में सर्वोच्च है। वह नौ महीने गर्भधारण करके पुरूष को जन्म देती है। उन्होंने कहा कि मां को अपने बेटों को भी समझाना चाहिए कि वह पराई महिलाओं को सम्मान देकर अपना नैतिक कर्तव्य पूर्ण करें।

कार्यक्रम में प्रतिभा शर्मा, सुश्री संध्या, निधि शर्मा, डॉ. रश्मि, पूर्णमा सिंह, स्वेता, नीतू, सोनिका वर्मा तथा संजय आदि ने विचार व्यक्त किए। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने सभी का आभार जताया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.