Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मंडी में तरबूजे से भरी कैंटर में लगी आग से हड़कंप

by यूनिक समय • May 24, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, राया (मथुरा)। मथुरा -हाथरस मार्ग स्थित नवीन उपमंडी में बिक्री के लिए तरबूजे लेकर आई केंटरा गाड़ी में यकायक आग लगने से मंडी परिसर में अफरा तफरी मच गयी। आग लगने से गाड़ी की केविन जलकर खाक हो गयी ।

बताया गया फिरोजाबाद निवासी इमरान अपनी आयशर कैंटर गाड़ी संख्या यू पी 83 एन 9438 में तरबूजे भरकर रात्रि को नवीन उपमंडी में लेकर आया था। गाड़ी फल मंडी में खड़ी कर दी। सुबह करीब चार बजे अचानक गाड़ी की केविन में धुंआ उठा और आग लग गयी।

धीरे- धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग लगने से मंडी परिसर में अफरा तफरी मच गयी।
मंडी में मौजूद आढ़तिया और ग्राहकों ने मंडी में लगी समरसेविल द्वारा पानी मिट्टी डाल कर बमुश्किल आग पर काबूू पाया। लाखो रुपए का नुकसान हो गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.