Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अजीबो—गरीब मामला: शादीशुदा मर्द का बंटवारा, हफ्ते में 3-3 दिन पत्नी और प्रेमिका के साथ रहेगा!

by यूनिक समय • February 16, 2021
Advertisement
Ad

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक शख्स का पत्नी और प्रेमिका के बीच बंटवारा कर दिया गया। इस बंटवारे के मुताबिक हफ्ते में 3 दिन यह शख्स पत्नी और 3 दिन प्रेमिका के साथ रहेगा। बाकी एक दिन अपनी मर्जी से जिंदगी जीएगा। दरअसल पहले से शादीशुदा शख्स ने एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर दूसरी शादी कर ली। मामला पुलिस तक पहुंचा, तो पुलिस ने दोनों पत्नियों के बीच समझौता कराने के लिए ये अजूबा बंटवारा कर दिया।

हालांकि पुलिस से होकर मामला कोर्ट तक पहुंचा, तो कोर्ट ने शख्स के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। अब पत्नी और प्रेमिका उसे बचाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक रांची के कोकर तिरिल रोड निवासी राजेश महतो का मामला 15 जनवरी 2020 को सदर थाना पहुंचा था। तब पुलिस ने अनोखा समझौता कराते हुए तीन-तीन दिन पत्नी और प्रेमिका के साथ रहने का फैसला किया था। लेकिन यह डील कुछ ही दिन में टूट गई। जिसके बाद प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का केस शख्स के खिलाफ दर्ज करा दिया। अब इस मामले में कोर्ट की ओर से उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही है।

दरअसल पहले से शादीशुदा राजेश महतो पत्नी और बच्चे को छोड़कर प्रेमिका संग फरार हो गया था। पत्नी ने इसकी शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई थी। उधर प्रेमिका के परिवारवालों ने भी राजेश पर बेटी को अगवा करने का केस दर्ज करा दिया था। इसके बाद सदर थाने की पुलिस ने राजेश और प्रेमिका को बरामद कर थाने लाई। थाने में पत्नी और प्रेमिका के बीच झगड़ा शुरू हो गया, तो पुलिस ने राजेश का बंटवारा कर प्रेमिका और पत्नी को शांत कराया था। यह समझौता लिखित तौर पर की गई और इसकी कॉपी दोनों के पास मौजूद है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.