Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अजीब मामला: गैस के गुब्बारे से कुत्ते को बांधकर हवा में उड़ा दिया, यूट्यूबर हुआ गिरफ्तार!

by यूनिक समय • May 27, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर ज्‍यादा से ज्‍यादा लाइक पाने और अपनी पहचान बनाने के लिए कई बार लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे न केवल उन्‍हें समाज में शर्मिंदा होना पड़ा है बल्कि कई बार थाने के चक्‍कर भी लगाने पड़ते हैं। ऐसा ही एक मामला मालवीय नगर में देखने को मिला। यूट्यूबर गौरव जॉन को पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार कर लिया है क्‍योंकि उसने हाइड्रोजन वाले गुब्‍बारे से अपने पालतू कुत्‍ते डॉलर को हवा में उड़ा दिया था। इसके बाद इस पूरी घटना का वीडियो उसने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया। इसकी शिकायत जैसे ही मालवीय थाने में दी गई वैसे ही पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर गौरव जॉन को हिरासत में ले लिया।

बता दें कि यूट्यूबर गौरव ने हवा में डॉगी को उड़ाते हुए वीडियो शूट किया और अपने चैनल पर डाल दिया। गौरव ने सोचा था कि उसके वीडियो को लोग पसंद करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस घटना की जानकारी जब PFA संस्था को लगी तो उनलोगों ने पहले वीडियो देखा, फिर आरोपी गौरव पर पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करवा दिया।

बता दें कि आरोपी गौरव और उसकी मां पर आईपीसी की धारा 188, 269, 34, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला थाने तक पहुंचने के बाद गौरव ने वीडियो डिलीट कर दिया लेकिन PFA संस्था ने वीडियो को अपने पास सजेह लिया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.