Tue, Jun 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आवारा कुत्तों ने नोंच—नोंचकर 11 साल के बच्चे को मार डाला

by Raju Chaurasia • June 12, 2023

आवारा कुत्तों ने नोंच—नोंचकर 11 साल के बच्चे को मार डाला

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कन्नूर। कन्नूर। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अमेरिका में केरल मॉडल की जमकर तारीफ कर रहे थे। इसके अगले ही दिन राज्य में ऐसी घटना हो गई कि उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, केरल में आवारा कुत्तों की समस्या से सरकार निपटने में नाकाम रही है। इसके चलते लोग की मौतें हो रहीं है। सोमवार को एक ऐसी ही घटना प्रकाश में आई। कन्नूर जिले में आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर एक 11 साल के बच्चे को मार डाला। बच्चा दिव्यांग था। वह सुन और बोल नहीं पाता था। कुत्तों ने हमला किया तो वह चीखकर अपने लिए मदद भी नहीं मांग सका।

बच्चा कन्नूर के मुजाप्पिलंगड का रहने वाला था। उसकी पहचान निहाल के रूप में हुई है। रविवार शाम 5 बजे से निहाल लापता था। वह घर के बाहर खेल रहा था इसके बाद लापता हो गया। परिजनों ने बच्चे की तलाश की तो वह शाम करीब 8:30 बजे अपने घर से करीब 500 मीटर दूर एक सुनसान घर के गेट पर मिला। वह खून से लथपथ था। बच्चे के पूरे शरीर पर कुत्ते के काटने के निशान थे। परिजन आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए थालास्सेरी अस्पताल भेजा गया। बच्चे के पिता विदेश में रहकर काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने पर वह घर के लिए निकल गए हैं। सोमवार सुबह बच्चे का पोस्टमॉर्टम हुआ।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.