Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बलूचिस्तान में स्कूल बस पर हुआ आत्मघाती हमला, 4 मासूमों की मौत, 38 घायल

by Arpita Singh • May 21, 2025
आत्मघाती हमला

बलूचिस्तान में स्कूल बस पर हुआ आत्मघाती हमला, 4 मासूमों की मौत, 38 घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक दर्दनाक आतंकी घटना सामने आई है। खुजदार जिले में एक आत्मघाती हमलावर ने स्कूल बस को निशाना बनाकर विस्फोट किया, जिसमें चार बच्चों की जान चली गई और 38 अन्य घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह आत्मघाती हमला उस वक्त हुआ जब स्कूल बस जीरो पॉइंट के पास से गुजर रही थी। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए क्वेटा और कराची भेजा गया है।

पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने इस हमले की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि मासूम बच्चों को निशाना बनाना बेहद शर्मनाक और अमानवीय कृत्य है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि यह हमला देश में अस्थिरता फैलाने की एक साजिश है, जिसे किसी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियों और आतंकी हमलों का गढ़ बना हुआ है। यह क्षेत्र पाकिस्तान से स्वतंत्रता की मांग को लेकर संघर्षरत है और समय-समय पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमले करता रहा है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान खुद आतंकवाद से जूझ रहा है। हाल के महीनों में देश में कई आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें आम नागरिकों की जानें गई हैं। यही आतंक, जिसे पाकिस्तान ने वर्षों तक एक रणनीति के तौर पर इस्तेमाल किया, अब उसी के लिए खतरा बन चुका है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.