Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कानपुर में खुदकुशी का मामला: छात्र ने खुद को ठहराया जिम्मेदार, व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था, अलविदा.. बाय-बाय

by Raju Chaurasia • November 18, 2022
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अजीत यादव ने गुरुवार को खुदकुशी की थी। इस मामले को लेकर पुलिस के सामने एक और सच सामने आया है। दरअसल छात्र ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसको उसके घरवालों ने पुलिस को सौंप दिया है। उसमें मृतक छात्र ने लिखा है कि .मैं लाइफ में कुछ नहीं कर सकता। सब बेकार है.. अलविदा। मैं स्वयं को गोली मार रहा हूं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है… सॉरी…। आखिर में अपना नाम लिखा है। उसने किसी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया है।पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।

गुजैनी के अंबेडकरनगर निवासी पुलिसकर्मी शिव प्रताप यादव के बेटे अजीत ने बुधवार सुबह चाचा की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा मृतक ने बुधवार की सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था…अलविदा..बाय-बाय..। उसके बाद उसने पिता शिव प्रताप यादव को फोन भी किया। अजीत ने उनको बताया कि वह खुद को गोली मारने जा रहा है। जब तक पिता कुछ भी समझ पाते उससे पहले ही उसने फोन काट दिया और खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन भी कमरे में पहुंचे। उसके हाथ में पिस्टल थी और वह खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और विरोध पर उतर आए थे। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि पोस्टमार्टम के बिना अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उसके बाद उच्चाधिकारियों ने परिजनों को समझाया, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराने को वह राजी हुए। इस मामले को लेकर डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार का कहना है कि मृतक छात्र के परिजन पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि अजीत के कमरे की जब छानबीन की तो एक कॉपी में सुसाइड नोट रखा मिला। उसमें उसने खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है। आगे कहते है कि उन्होंने जो बातें बताई जो अजीत ने नोट में लिखी हुई हैं। उससे ऐसा लग रहा है कि वह डिप्रेशन की वजह से निराश होकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.