Tue, Jun 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सुनील पाल और मुश्ताक खान का किडनेपर पुलिस से मुठभेड़ में हुआ घायल, पैर में लगी गोली

by Tarun Bhardwaj • December 23, 2024
सुनील पाल और मुश्ताक खान

सुनील पाल और मुश्ताक खान का किडनेपर पुलिस से मुठभेड़ में हुआ घायल, पैर में लगी गोली

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण केस में मुख्य आरोपी लवी पाल को बिजनौर पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है।

सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के किडनेपर लवी पाल पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने घायल रवि पाल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बता दें कि अभिनेता मुश्ताक खान से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी लवी पाल मुख्य आरोपी है। आरोपी के पास से पुलिस ने 35 हजार की नगदी व 315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।

मुख्य आरोपी लवीपाल उर्फ सुशांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बिजनौर थाना कोतवाली शहर के मंडावर रोड स्थित जैन फार्म के रास्ते पर हुई मुठभेड़ में आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.