Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृंदावन में बांके बिहारी कॉरिडोर को समर्थन, महिला ने दी मकान की आहुति

by Arpita Singh • June 16, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना को लेकर एक नया सकारात्मक कदम सामने आया है। वृंदावन निवासी श्रीमती यती गोस्वामी ने अपने मकान को इस परियोजना हेतु समर्पित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपनी सहमति का शपथ पत्र जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसवी सिंह को सौंपा।

यती गोस्वामी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर बनने वाला यह कॉरिडोर लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक साबित होगा। उन्होंने इसे वृंदावन के विकास का यज्ञ बताते हुए कहा कि वे अपनी ओर से इसमें आहुति स्वरूप अपना मकान दे रही हैं, जिसमें उनके पुत्र अंशुल और आकाश की भी पूर्ण सहमति है। उन्हें विश्वास है कि सरकार द्वारा उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा और उनके साथ न्याय होगा।

इस संबंध में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि श्रीमती यती गोस्वामी और उनके दोनों पुत्रों ने 75 वर्ग मीटर जमीन परियोजना को समर्पित करने का शपथ पत्र प्रशासन को सौंपा है। उन्होंने इसे पुण्य कार्य बताते हुए कहा कि इस विकास परियोजना में सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए और प्रशासन किसी के साथ अन्याय नहीं करेगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.