Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Surya Grahan 2023: लगने जा रहा हैं साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

by manish • October 10, 2023
Advertisement
Ad

Last Surya Grahan 2023:  14 अक्तूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इसके पहले इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 04 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहा था। अब 14 अक्तूबर को आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जो 2 बजकर 24 मिनट तक चलेगा।

Surya Grahan 2023

सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले से ही सुतक काल लग जाता है, इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा। वैसे तो साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

लेकिन फिर भी सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कार्य करने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय और किन कार्यों से बचना चाहिए

सूर्य ग्रहण के दौरान बरतें कुछ सावधानियां – Surya Grahan 2023

सूर्य ग्रहण के दौरान न करें भोजन

शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इस दौरान पका हुआ खाना खाने से बतना चाहिए। साथ ही इस दौरान काटने-छीलने का काम भी न करें।

न करें किसी नए काम की शुरुआत 

ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए किसी भी नए काम की शुरुआत या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा सूर्य ग्रहण के दौरान नाखून काटना, कंघी करना भी शुभ नहीं माना जाता है।

गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें और न ही इस दौरान चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल न करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से बच्चे पर बुरा असर पड़ता है।
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.