Thu, Jun 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

FIFA World Cup 2026 के भारत में ब्रॉडकास्ट को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म; ZEEL कराएगा मैच का लाइव टेलीकास्ट

by Tarun Bhardwaj • June 2, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत के खेल प्रेमियों और फुटबॉल फैंस के लिए इस वक्त की एक बेहद बड़ी और शानदार खबर सामने आ रही है। दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ यानी ‘FIFA World Cup 2026 ‘ के भारत में ब्रॉडकास्ट (प्रसारण) को लेकर चल रहा सस्पेंस अब पूरी तरह खत्म हो गया है। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) ने एक बड़ा धमाका करते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 और इसके आगामी एडिशन्स के ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट राइट्स हासिल कर लिए हैं। भारतीय दर्शक अब इस महामुकाबले को टीवी पर जी समूह के नए स्पोर्ट्स चैनल ‘यूनाइट 8 स्पोर्ट्स’ (Unite 8 Sports) और ओटीटी पर ‘जी5’ (Zee5) ऐप पर लाइव देख सकेंगे।

11 जून से सजेगा फीफा का महामंच

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इस बार बेहद भव्य होने जा रहा है। आगामी 11 जून से लेकर 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। फुटबॉल के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है जब टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी और खिताबी जंग के लिए रिकॉर्ड 104 मैच खेले जाएंगे।

FIFA World Cup 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स की यह घोषणा टूर्नामेंट शुरू होने से दो हफ्ते से भी कम समय पहले की गई है। दरअसल, टाइम जोन के बड़े अंतर की वजह से भारत में अधिकांश मैचों का लाइव टेलीकास्ट आधी रात के बाद या तड़के शुरू होगा। इस वजह से विज्ञापन और व्यूअरशिप के नुकसान के डर से अन्य प्रमुख भारतीय ब्रॉडकास्टर्स इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे थे।

इस बीच जी एंटरटेनमेंट ने न सिर्फ 2026 बल्कि एक बड़ा दांव खेलते हुए 2030 के फीफा मेंस वर्ल्ड कप, 2027 के फीफा विमेंस वर्ल्ड कप और 2034 तक होने वाले अन्य प्रमुख फीफा इवेंट्स के मीडिया राइट्स अपने नाम कर लिए हैं। इसमें भारतीय मार्केट के लिए विशेष डॉक्यूमेंट्री-सीरीज कंटेंट भी शामिल है।

फीफा-जियोस्टार की डील टूटने के बाद हुई जी की एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फीफा और जियोस्टार के बीच ब्रॉडकास्ट की प्राइसिंग (कीमत) को लेकर लंबे समय तक बातचीत चली, लेकिन अंत में दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई। कतर में हुए पिछले फीफा वर्ल्ड कप 2022 के राइट्स वायाकॉम 18 (जो अब जियोस्टार का हिस्सा है) ने 62 मिलियन डॉलर में खरीदे थे, क्योंकि वह भारत के अनुकूल टाइम जोन में था।

इस बार फीफा भारत से करीब 100 मिलियन डॉलर (लगभग ₹950 करोड़) की मांग कर रहा था, जो बाद में घटकर 60 मिलियन डॉलर (लगभग ₹570 करोड़) तक आ गया था। (तुलना के लिए, चीन के ‘चीन मीडिया ग्रुप’ ने इस एडिशन के लिए 62 मिलियन डॉलर का भुगतान किया है)। हालांकि, जियोस्टार ने टाइम जोन की दिक्कतों को देखते हुए भारत के लिए इसकी वैल्यू केवल 20 मिलियन डॉलर (करीब ₹190 करोड़) आंकी थी, जिस पर फीफा राजी नहीं हुआ। इसी गतिरोध के बाद रेस में जी एंटरटेनमेंट की धमाकेदार एंट्री हुई।

खेल प्रेमियों के लिए ‘जी’ ने लॉन्च किए 4 नए चैनल्स

स्पोर्ट्स सेक्टर में अपनी बादशाहत कायम करने के लिए जी ने अपने कुछ पुराने एंटरटेनमेंट चैनल्स को बंद करके खेल प्रेमियों के लिए चार नए समर्पित चैनल पेश किए हैं। इसमें हिंदी दर्शकों के लिए ‘यूनाइट 8 स्पोर्ट्स 1’ व ‘यूनाइट 8 स्पोर्ट्स 1 HD’ और अंग्रेजी दर्शकों के लिए ‘यूनाइट 8 स्पोर्ट्स 2’ व ‘यूनाइट 8 स्पोर्ट्स 2 HD’ शामिल हैं।

इन चैनल्स पर मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप के अलावा, अंडर-17 वर्ल्ड कप, विमेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप, अंडर-20 वर्ल्ड कप, विमेंस अंडर-20 वर्ल्ड कप, फुटसाल वर्ल्ड कप और इंटरकॉन्टिनेंटल कप का भी प्रसारण होगा। कंपनी ने बताया कि फुटबॉल के अलावा इन चैनल्स पर क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, रेसलिंग और कॉम्बैट स्पोर्ट्स भी दिखाए जाएंगे। जी के पोर्टफोलियो में पहले से ही बंगाल सुपर लीग, UP कबड्डी लीग और ILT20 जैसे टूर्नामेंट्स मौजूद हैं, जिससे इसका स्पोर्ट्स पैकेज बेहद मजबूत हो गया है।

8 साल बाद स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर में जी की ‘घर वापसी’

फीफा के साथ हुई इस महाडील के जरिए जी एंटरटेनमेंट ने करीब 8 साल बाद स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर में दोबारा कदम रखा है। इससे पहले साल 2016-17 के दौरान कंपनी ने अपने स्पोर्ट्स चैनल्स को कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) को बेच दिया था। गौरतलब है कि जी ने सबसे पहले साल 2005 में ‘जी स्पोर्ट्स’ के साथ खेल जगत में एंट्री की थी और इसके एक साल बाद ‘टेन स्पोर्ट्स’ का अधिग्रहण करके अपना बड़ा विस्तार किया था। अब फीफा वर्ल्ड कप के साथ जी की यह घर वापसी बेहद धमाकेदार मानी जा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: CBSE के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक; 2 मिनट में आए 15 लाख हिट्स

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत