Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Svachchh Abhiyaan: त्योहारों से पहले प्रमुख मार्गों पर नगर निगम की विशेष सफाई, सौंदर्यीकरण पर जोर

by Tarun Bhardwaj • October 13, 2025
त्योहारों से पहले नगर निगम की विशेष सफाई

Svachchh Abhiyaan: त्योहारों से पहले प्रमुख मार्गों पर नगर निगम की विशेष सफाई, सौंदर्यीकरण पर जोर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। त्योहारों पर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिया नगर निगम मथुरा-वृंदावन की ओर से प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

यमुना पुल से लक्ष्मी नगर चौराहा, तथा लक्ष्मी नगर चौराहे से रिलायंस पेट्रोल पंप (नगर निगम सीमा तक) सम्पूर्ण लक्ष्मी नगर रोड पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। मार्ग के दोनों ओर स्थित झाड़ियों, घास एवं उगे हुए छोटे पौधों की कटाई की गई। डिवाइडरों पर उगी हुई घास व पौधों की कटाई कर सौंदर्यीकरण किया गया डिवाइडरों के दोनों ओर जमी मिट्टी को हटाकर सड़क की समतल विशेष सफाई की गई।

गोवर्धन चौराहा से सतोहा नगर निगम सीमा तक संपूर्ण गोवर्धन रोड पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य मार्गों की यांत्रिक एवं मैनुअल सफाई कराई गई। मार्ग के दोनों ओर स्थित झाड़ियों, घास एवं उगे छोटे पौधों की कटाई की गई। सड़क पर जमी धूल-मिट्टी एवं कचरे की गहन सफाई की गई।

नगर निगम का लक्ष्य है कि मथुरा शहर के सभी प्रमुख मार्गों एवं धार्मिक स्थलों की उच्च स्तरीय सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक “स्वच्छ, सुंदर और दिव्य मथुरा-वृंदावन” का अनुभव कर सकें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Vrindavan News: खुले बिजली पैनल से करंट लगने पर हरियाणा की महिला श्रद्धालु घायल, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.