Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

स्वीटी सुपारी ने राम मंदिर निर्माण को दिए 5.51 लाख रुपये

by यूनिक समय • January 29, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। राम मंदिर निर्माण निधि के लिए दान दाताओं का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कारवां में एक और निधि जुड़ गई है। स्वीटी सुपारी के एमडी सुनील अग्रवाल ने अपने पिताजी स्व. श्री सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में राम मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख 51 हजार रुपए का चेक जीएलए विश्ववविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल को सौंपा है। चैक प्राप्त करते हुए कुलाधिपति ने कहा कि यह अद्भुत अवसर आया है कि भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु सभी लोगों से निधि एकत्रित कर अयोध्या में एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जायेगा। इस मंदिर में भगवान की प्राचीन लीलाएं फिर से जीवंत हो उठेंगी।

एमडी सुनील अग्रवाल ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि प्रदान करना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि यह निधि अपने पिता स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में प्रदान की है, जो कि हमेशा से ही समाज सेवा जुडे़ रहे। इस अवसर पर जीएलए के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर नीरज अग्रवाल उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.