Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत की जीत के लिए घर—घर दुआ, पाक की हार के लिए हो रहे हवन

by Raju Chaurasia • October 24, 2021
Advertisement
Ad

बेंगलुरु (कर्नाटक)। इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट का महामुकाबला आज रविवार शाम दुबई में होने जा रहा है। भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह माना जाता है। क्रिकेट की दिवानगी फैंस में सिर चढ़कर बोलती है। फिर सामने अगर पाकिस्तान की टीम हो तो यह मुकाबला और भी दिलचस्प बन जाता है। भारतीय प्रशंसकों ने भारत की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना-आशीर्वाद लेना शुरू कर दिया है। इसी बीच बेंगलुरु से एक शानदार तस्वीर सामने आई है, जहां एक फैंस ने हवन कराया और इसमें टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ मांगी।

भारत की जीत के लिए एक दिन पहले ही किया हवन
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के यह जबरदस्त प्रशंसक संजय शर्मा हैं, जो कि बेंगलुरु रहते हैं। उन्होंने मैच से एक दिन पहले यानि शनिवार से टीम इंडिया की जीत के लिए देवी-देवताओं आशीर्वाद मांगना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने घर में एक हवन किया, जिसमें परिवार के सभी लोग शामिल हुए। इस हवन के बाद ईश्वर से एक ही प्रार्थना कि बस यह मैच भारत जीत जाए।

मीडिया से बात करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक संजय शर्मा ने कहा-हम यह पूजा इसलिए कर रहे हैं कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पाकिस्तान से जीत जाए। हम सभी देवताओं का आशीर्वाद मांग रहे हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप भारत के खिलाड़ी अपने देश में लेकर आए। इसिलए भगवान हमारे खिलाड़ियों की इतनी ताकत देना की हर मैच और ट्रॉफी भारत में आना चाहिए।

भारत-पाकिस्तान शुरु से ही एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। जब दो साल बाद दोनों टीम का यह मैच हो रहा था, हर किसी कोई इसको देखने के लिए बेकरार है। सोशल मीडिया से लेकर अखबर और न्यूज चैनल तकत पर हर तरफ इस मैच का हल्ला है। लोगों ने शाम का टाइम फिक्स कर लिया है। सभी इस मैच को देखना चाहते हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.