Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान

by यूनिक समय • September 5, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय | वनडे वर्ल्ड कप 2023  शुरू होने में अब 30 दिन का समय बचा है। ऐसे में सभी टीमों ने अपने सर्वश्रेष्ठ संभावित 15 खिलाड़ियों चयन कर ना शुरू कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने तो वर्ल्ड कप 2023 के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। वहीं, मेजबान भारत ने भी अब इस मेगा इवेंट के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इन 15 खिलाड़ियों पर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताने की जिम्मेदारी रहेगी । टीम इंडिया वर्ल्ड कप में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी. धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा को ही टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

उसके बाद, उपकप्तान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को बनाया गया है। विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में चोट से ठीक हुई केएल राहुल को भी टीम में जगह मिली है. बतौर स्पिनर कुलदीप यादव अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में अपनी शरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलकर करेगी | World Cup 2023

टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में अपनी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेलेगी. टीम इंडिया अपना दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेलेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 14 अक्टूबर को होगी। 19 अक्टूबर को टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। टीम इंडिया अपना पांचवां मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। ये मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड का आमना सामना 29 अक्टूबर को लखनऊ में होगा।

Cricket World Cup 2023

Read More : – विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी, 15 अक्टूबर को होगा भारत-पाक के बीच महामुकाबला

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया | India Cricket Team

टीम इंडिया 2 नवंबर को श्रीलंका से भिड़ेगी. वहीं, 5 नवंबर को कोलकाता में टीम इंड़िया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच 12 नवंबर को बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी । रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल (विकेटकीपर),  हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.