Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Tech: Netflix ने अमेरिका में अपने सभी सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में की बढ़ोतरी; जाने क्या भारत में भी बढ़ेगी कीमतें?

by Tarun Bhardwaj • March 27, 2026
Netflix has raised the prices of all its subscription plans in the US

Tech: Netflix ने अमेरिका में अपने सभी सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में की बढ़ोतरी; जाने क्या भारत में भी बढ़ेगी कीमतें?

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दुनिया के अग्रणी ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने अमेरिकी बाजार में अपने सभी सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने न केवल मंथली रेंटल बढ़ाए हैं, बल्कि अपने प्लेटफॉर्म पर कंटेंट के स्वरूप में भी बड़े बदलाव करने जा रही है। अब नेटफ्लिक्स केवल फिल्मों और वेब सीरीज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कंपनी वीडियो पॉडकास्ट और लाइव स्पोर्ट्स इवेंट्स जैसे नए प्रोग्रामिंग फॉर्मेट्स को भी तेजी से पुश कर रही है। इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य प्रति यूजर औसत राजस्व (ARPU) में साल-दर-साल 6% की वृद्धि करना है।

अमेरिकी बाजार में नई कीमतें

नेटफ्लिक्स ने अपने ऐड-सपोर्टेड (विज्ञापन के साथ) प्लान से लेकर प्रीमियम प्लान तक की कीमतों में 1 से 2 डॉलर तक का इजाफा किया है। अब वहां ‘ऐड-सपोर्टेड’ प्लान की कीमत 7.99 डॉलर से बढ़कर 8.99 डॉलर (लगभग ₹810) हो गई है। इसी तरह, स्टैंडर्ड प्लान अब 17.99 डॉलर के बजाय 19.99 डॉलर (लगभग ₹1,800) में मिलेगा। सबसे ज्यादा मार प्रीमियम यूजर्स पर पड़ी है, जिन्हें अब 24.99 डॉलर की जगह 26.99 डॉलर (लगभग ₹2,430) प्रति माह खर्च करने होंगे। इतना ही नहीं, किसी मौजूदा प्लान में एक्स्ट्रा मेंबर जोड़ने की कीमत भी 2 डॉलर बढ़ाकर 9.99 डॉलर (लगभग ₹900) कर दी गई है।

भारत पर क्या होगा असर?

हालांकि नेटफ्लिक्स ने भारत में कीमतों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि अमेरिका में दाम बढ़ने के कुछ समय बाद भारत में भी प्लान रिवाइज किए जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में नेटफ्लिक्स के लिए यह फैसला इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि यहाँ उसे JioHotstar और Amazon Prime Video से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके अलावा, SonyLIV और Zee5 जैसे घरेलू प्लेयर्स भी किफायती कीमतों के साथ बाजार पर मजबूत पकड़ रखते हैं। गौरतलब है कि Amazon ने भी पिछले साल अपने प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन को रिवाइज किया था, जहाँ ऐड-फ्री अनुभव के लिए यूजर्स को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है।

कंटेंट में बदलाव और भविष्य की रणनीति

नेटफ्लिक्स की यह मूल्य वृद्धि केवल मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि कंटेंट लाइब्रेरी को विस्तार देने के लिए भी है। कंपनी अब पारंपरिक मनोरंजन से आगे बढ़कर लाइव स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उतर रही है, जो वर्तमान में स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। 2023 में अपना सबसे सस्ता ‘ऐड-फ्री बेसिक’ प्लान बंद करने के बाद, नेटफ्लिक्स अब विज्ञापन वाले सस्ते प्लान और महंगे प्रीमियम प्लान के बीच के अंतर को भुनाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका में 3.25 करोड़ से अधिक यूजर्स बेस वाली कंपनी अब यह देखना चाहती है कि क्या उपभोक्ता बेहतर फीचर्स और स्पोर्ट्स कंटेंट के लिए अधिक भुगतान करने को तैयार हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा हुई मजबूत; 48 हॉटस्पॉट पर लगे हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित लखनऊ अग्निकांड पर अभिनेता सोनू सूद का छलका दर्द Lionel Messi ने रचा इतिहास; वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी