Thu, Jun 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Tech News: itel ने लांच किया iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला अपना नया स्मार्टफोन itel Zeno 200

by Tarun Bhardwaj • May 8, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचाते हुए itel ने अपना नया स्मार्टफोन itel Zeno 200 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी चर्चा इसके डिजाइन को लेकर हो रही है, जो प्रीमियम iPhone 17 Pro की याद दिलाता है। महज 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह फोन न केवल दिखने में स्टाइलिश है, बल्कि इसमें ऐसी खूबियां दी गई हैं जो आमतौर पर महंगे फ्लैगशिप फोंस में मिलती हैं।

बिना नेटवर्क के भी होगी बात

itel Zeno 200 की सबसे क्रांतिकारी खूबी इसकी ‘नो नेटवर्क कॉलिंग’ सुविधा है। कंपनी ने इसमें Ultralink फीचर दिया है, जो कमजोर या बिना नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने का दावा करता है। दुर्गम इलाकों या बेसमेंट जैसी जगहों पर रहने वालों के लिए यह फीचर गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी

बजट स्मार्टफोन होने के बावजूद itel ने इसकी मजबूती के साथ कोई समझौता नहीं किया है, यही वजह है कि इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है। इस खास सर्टिफिकेशन के कारण यह फोन ऊंचाई से गिरने और तेज झटकों को आसानी से सहने में सक्षम है।

इसके साथ ही, यह डिवाइस IP65 रेटिंग से लैस है, जो इसे धूल और पानी की बौछारों से पूरी तरह सुरक्षित रखती है, जिससे खराब मौसम या बारिश के दौरान भी फोन के डैमेज होने का खतरा बेहद कम रहता है।

दमदार फीचर्स और AI का तड़का

डिस्प्ले: फोन में 6.75 इंच का बड़ा HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें ‘डायनेमिक बार’ फीचर भी है जो नोटिफिकेशन्स को आईफोन के ‘डायनेमिक आइलैंड’ की तरह दिखाता है।

इसमें Unisoc T7250 चिपसेट है। 4GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम का विकल्प मिलता है, जिससे कुल रैम 12GB तक हो जाती है। फोन में itel का अपना AI असिस्टेंट Sola दिया गया है, जो डॉक्यूमेंट समरी बनाने, ग्रामर ठीक करने और टेक्स्ट से वॉलपेपर जनरेट करने जैसे स्मार्ट काम कर सकता है। 5000mAh की बड़ी बैटरी 15W चार्जिंग के साथ आती है। फोटोग्राफी के लिए पीछे 13MP और सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

itel Zeno 200 को 9,999 रुपये की आकर्षक कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोन Comet Orange, Meteor Titanium और Nighty Blue जैसे प्रीमियम कलर्स में Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

यदि आप कम बजट में प्रीमियम लुक, जबरदस्त मजबूती और स्मार्ट फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो itel Zeno 200 एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Kolkata: शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री; कल सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत