Thu, Jun 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Tech News: मेटा ने लॉन्च किए ‘Plus’ सब्सक्रिप्शन प्लान; अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने के लिए देने होंगे पैसे

by Tarun Bhardwaj • May 28, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स के लिए टेक दिग्गज कंपनी मेटा (Meta) ने एक बेहद बड़ा और चौंकाने वाला ऐलान किया है। कंपनी ने अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ‘प्लस (Plus)’ वर्जन को वैश्विक स्तर पर पेश कर दिया है। खास बात यह है कि इन पेड प्लान्स की लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है। कंपनी के इस कदम के बाद अब इन ऐप्स के मुफ्त वर्जन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को कई बेहतरीन फीचर्स से हाथ धोना पड़ेगा, क्योंकि मेटा अब पैसे देने वाले यूजर्स को ही एक्सक्लूसिव टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स उपलब्ध कराएगी।

रेवेन्यू के लिए सिर्फ विज्ञापनों पर निर्भर नहीं रहना चाहती मेटा

मेटा के इस मास्टरस्ट्रोक का मुख्य उद्देश्य अपनी कमाई (रेवेन्यू) को बढ़ाना और उसके स्रोतों में विविधता लाना है। इस नए कदम से एकदम साफ हो गया है कि जुकरबर्ग की कंपनी अब रेवेन्यू जनरेट करने के लिए सिर्फ विज्ञापनों (Ads) पर निर्भर नहीं रहना चाहती है। कंपनी ने कमाई का एक नया और सीधा रास्ता खोज लिया है। मेटा की योजना है कि जो यूजर्स प्रीमियम फीचर्स और बेहतर सोशल मीडिया एक्सपीरियंस चाहते हैं, वे हर महीने एक निश्चित फीस का भुगतान करें, जिससे कंपनी को हर महीने एक बंधी-बंधाई ऑडियंस से फिक्स्ड रेवेन्यू मिल सके।

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के प्लान्स की कीमत

मेटा ने फिलहाल इन नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स की वैश्विक कीमतों की घोषणा की है, लेकिन भारत के लिए आधिकारिक तौर पर रुपयों में सटीक कीमतों का ऐलान होना अभी बाकी है। वैश्विक स्तर पर तय की गई कीमतों के अनुसार, इंस्टाग्राम प्लस (Instagram+) और फेसबुक पास (Facebook+) के लिए यूजर्स को 3.99 डॉलर यानी करीब 387 रुपये प्रति महीना देना होगा। वहीं दूसरी ओर, लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप के प्लस वर्जन (WhatsApp+) का इस्तेमाल करने के लिए 2.99 डॉलर यानी करीब 290 रुपये का मंथली चार्ज तय किया गया है।

वॉट्सऐप प्लस (WhatsApp+) में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

टेक क्रंच (TechCrunch) की रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप प्लस के सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को कस्टमाइजेशन और पर्सनलाइज्ड मैसेजिंग का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। वॉट्सऐप प्लस के सब्सक्राइबर्स को कस्टम चैटिंग थीम, यूनिक रिंगटोन, प्रीमियम स्टिकर्स और सबसे काम का फीचर—’ज्यादा से ज्यादा चैट्स को पिन करने की सुविधा’ मिलेगी, जो अभी मुफ्त वर्जन में बेहद सीमित है।

फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लस में मिलेंगे एडवांस प्राइवेसी और विजिबिलिटी टूल्स

टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लस के सब्सक्राइबर्स को कई जादुई और एडवांस फीचर्स मिलने जा रहे हैं। इन नए फीचर्स के तहत इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स अब आसानी से देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी को किसी यूजर ने कितनी बार दोबारा (Re-view) देखा है. इसके अलावा, यूजर्स अब ‘क्लोज फ्रेंड्स’ के सीमित दायरे से बाहर निकलकर अपनी पसंद के अनुसार अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बना सकेंगे।

इस सब्सक्रिप्शन में प्राइवेसी से जुड़ा एक और बेहतरीन फीचर शामिल है, जिसके जरिए यूजर्स बिना ‘व्यूअर्स लिस्ट’ में अपना नाम दर्ज कराए दूसरों की स्टोरी का प्रीव्यू गुप्त रूप से देख सकेंगे। साथ ही, इसके तहत यूजर्स को अपनी स्टोरी को २४ घंटे से अधिक समय तक लाइव रखने का विकल्प मिलेगा और वे हर हफ्ते अपनी एक स्टोरी को ‘स्पॉटलाइट’ भी कर सकेंगे ताकि उसे ज्यादा से ज्यादा रीच मिल सके।

यूजर्स की सुविधा के लिए इसमें एक व्यूअर्स सर्च बार भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से यूजर अपनी स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में सीधे नाम सर्च करके पता लगा सकेंगे कि किसने उनकी स्टोरी देखी है। इन एडवांस टूल्स के साथ ही मेटा की तरफ से कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड्स भी शामिल किए जा रहे हैं, जिसमें सब्सक्राइबर्स को एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन, कस्टम ऐप आइकन, बायो के लिए खास फॉन्ट्स और ज्यादा प्रोफाइल पिन करने जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।

यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि मेटा के ये नए प्लस प्लान्स कंपनी की मौजूदा ‘मेटा वेरिफाइड’ (ब्लू टिक सर्विस) से पूरी तरह अलग हैं। जहाँ एक ओर मेटा वेरिफाइड में यूजर्स को केवल आइडेंटिटी वेरिफिकेशन और कस्टमर सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं, वहीं दूसरी ओर ये नए प्लस प्लान्स पूरी तरह से एक्सक्लूसिव फीचर्स और एडवांस कस्टमाइजेशन से जुड़े हैं।

क्रिएटर्स, बिजनेस और AI के लिए लॉन्च हुआ ‘Meta One’ प्लान

मेटा की यह नई पेड योजना सिर्फ सोशल मीडिया ऐप्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी ने एआई (AI) लवर्स, क्रिएटर्स और बिजनेस को ध्यान में रखकर ‘Meta One’ नाम से एक बड़ा इकोसिस्टम प्लान भी पेश किया है। इसके तहत मेटा एआई सब्सक्रिप्शन को दो टियर में लाया गया है, जिसमें पहला ‘मेटा वन प्लस’ प्लान है और इसकी कीमत 7.99 डॉलर यानी करीब 775 रुपये मंथली तय की गई है।

यह प्लान विशेष रूप से उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा जो एआई के जरिए हैवी इमेज-वीडियो जनरेशन और लंबे रीजनिंग टास्क (जटिल काम) कराते हैं। इसी श्रृंखला में दूसरा सबसे महंगा प्लान ‘मेटा वन प्रीमियम’ है, जिसकी कीमत 19.99 डॉलर यानी करीब 1,939 रुपये प्रति महीना रखी गई है और इसमें यूजर्स को ज्यादा यूसेज लिमिट दी जाएगी। हालांकि, आम यूजर्स के लिए मेटा एआई चैटबॉट का नॉर्मल इस्तेमाल पहले की तरह ही पूरी तरह मुफ्त जारी रहेगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: पुलिस प्रशासन ने बकरीद को लेकर की कड़ी सुरक्षा; संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेगा अतिरिक्त फोर्स

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत