यूनिक समय, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो (Tecno) ने भारतीय मोबाइल बाजार में अपना एक और धांसू गेमिंग स्मार्टफोन Tecno Pova 8 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल बाजार में आए Pova 7 का अपग्रेड वर्जन है। टेक्नो की यह पोवा सीरीज खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है, जो हैवी गेमिंग के शौकीन हैं। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशालकाय 8000mAh की बैटरी और नथिंग (Nothing) फोन की तरह दिखने वाला एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले डिजाइन है। कंपनी ने इसे बेहद आकर्षक लुक के साथ भारतीय बाजार में उतारा है, जिसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) से खरीदा जा सकता है। कीमत और कलर ऑप्शंस कंपनी ने इस फोन को भारतीय बाजार में दो अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें इसके शुरुआती वेरिएंट यानी 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और टॉप वेरिएंट यानी 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। वहीं रंगों की बात करें तो कंपनी ने युवाओं और गेमर्स की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसे तीन बेहद शानदार और ट्रेंडी कलर ऑप्शंस में उतारा है, जिनमें 16 बिट व्हाइट, प्लाज्मा ऑरेंज और टर्मिनल ग्रीन शामिल हैं। डिस्प्ले और प्रोसेसर Tecno Pova 8 5G में 6।76 इंच का फुल एचडी प्लस (FHD+) एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया गया है। स्मूथ गेमिंग और बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस के लिए यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। आउटडोर विजिबिलिटी के लिए इसमें 950 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन शक्तिशाली MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर काम करता है। गेमिंग के दौरान बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी और सिग्नल्स के लिए टेक्नो ने इस फोन में एक डेडिकेटेड G1 और SE1 सिग्नल चिपसेट भी दिया है, जो गेमर्स को बिना किसी लैग के सुचारू कनेक्टिविटी प्रदान करता है। कैमरा और ऑपरेटिंग सिस्टम फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का Sony LYT 600 सेंसर है, जो एआई (AI) फीचर्स से लैस है। इसके साथ एक सपोर्टिव लाइट सेंसर भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का मजा दोगुना करने के लिए फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। 8000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सुरक्षा इस फोन का सबसे बड़ा यूएसपी (USP) इसकी 8000mAh की दमदार बैटरी है, जो सिंगल चार्ज में लंबे समय तक नॉन-स्टॉप गेमिंग और मल्टीटास्किंग की आजादी देती है। इस विशाल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। मजबूती के मामले में भी यह फोन किसी से कम नहीं है। इसे रफ एंड टफ इस्तेमाल के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला हुआ है, जो इसे झटके और गिरने पर टूटने से बचाता है। इसके साथ ही धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP64 रेटिंग भी दी गई है।