Wed, Jun 10th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Technology: 8000mAh की ‘महा-बैटरी’ और मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ Realme P4R 5G भारत में लॉन्च

by Tarun Bhardwaj • June 10, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने भारतीय बजट स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाते हुए अपनी लोकप्रिय P4 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल और शक्तिशाली हैंडसेट Realme P4R 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की विशाल और दमदार बैटरी है, जो इस प्राइस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल रही है। दमदार पावर बैकअप के साथ-साथ यह फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP65 वाटर व डस्ट रेसिस्टेंट जैसे फ्लैगशिप फीचर्स से लैस है। लुक के मामले में इसका बैक पैनल पुराने सैमसंग फोन्स की याद दिलाता है, जहां वर्टिकली अलाइंड कैमरा मॉड्यूल और एलईडी लाइट को बेहद खूबसूरत तरीके से सेट किया गया है।

Realme P4R 5G की कीमतें और शानदार लॉन्चिंग ऑफर्स

रियलमी ने इस फोन को भारतीय बाजार में तीन बेहतरीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है और कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए लॉन्चिंग के साथ ही 2,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI का शानदार ऑफर भी दिया है। इन ऑफर्स के बाद इसके 4GB RAM + 128GB वेरिएंट की मूल कीमत ₹18,999 है जो ऑफर के बाद प्रभावी कीमत ₹16,999 हो जाती है, वहीं 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की मूल कीमत ₹20,999 से घटकर प्रभावी कीमत ₹18,999 हो जाती है, और इसके सबसे बड़े 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की मूल कीमत ₹22,999 है जो ऑफर के बाद ₹20,999 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा। रियलमी के इस सबसे सस्ते पावरहाउस फोन की पहली सेल 17 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे से प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 144Hz का स्मूथ डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन को बेहद मजबूत और टिकाऊ बनाया गया है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी वाली बॉडी दी गई है, जो दुर्घटनावश फोन के गिरने पर भी इसे सुरक्षित रखती है। साथ ही धूल और पानी की बौछारों से बचाने के लिए इसे IP65 रेटिंग मिली है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6।78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz के सुपर स्मूथ रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। कंपनी ने इसे तीन बेहद आकर्षक कलर्स- टाइटेनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर में बाजार में उतारा है।

परफॉर्मेंस, AI कैमरा और तगड़ा कूलिंग सिस्टम

यह बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट प्रोसेसर पर काम करता है। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें एक बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो भारी गेमिंग या मल्टीटास्किंग के दौरान भी फोन को गर्म होने से बचाता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आगे बढ़ाया भी जा सकता है। यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित Realme UI पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मुख्य सेंसर 50MP का है, जो एडवांस AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर्स से लैस है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: BSTC Result Link 2026 Out: 4.97 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक हुआ एक्टिव

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Realme P4R 5G भारत में लॉन्च BSTC Result 2026 Out: आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक हुआ एक्टिव सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद ममता बनर्जी को बड़ा झटका चोरी कर भाग रहे नेपाली नौकरो को रामपुर पुलिस ने दबोचा Argentina Vs Iceland मैच में Lionel Messi ने दागा ऐतिहासिक गोल पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक ‘निर्वाचित’ रहने वाले प्रधानमंत्री बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर मकान का छज्जा गिरने से 9 श्रद्धालु घायल टेस्ट क्रिकेट में भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से रौंदा