Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

माथे पर टेंशन: ईट भट्टा कारोबारियों को चौपट कर गया ‘ताउते’

by यूनिक समय • May 20, 2021

माथे पर टेंशन: ईट भट्टा कारोबारियों को चौपट कर गया ‘ताउते’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। चक्रवार्ती तूफान ताउते के कारण आई बारिश से भट्टा कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो गया। नौहझील,बाजना तथा सुरीर में बारिश से बड़ा नुकसान होने की खबर मिली हैं। क्षेत्र के भट्टों पर मिट्टी से थपाई गई ईट बारिश से खत्म हो गई। कल सायं से लेकर रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से तीनों क्षेत्रों में स्थित ईंट के भट्टों के आसपास की हालात देखकर भट्टा कारोबारियों के माथे पर टेंशन दिखाई दी। सुबह दिखाई दिए हालातों से प्रतीत हो रहा था कि ताउते कारोबारियों को लाखों की चपत लगा गया। मजदूरों की मेहनत पर पूरी तरह से पानी फिर गया। ईट थपाई वाले इलाकों में पानी ही पानी भर नजर आया। पथाई गई ईटें गल गई थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.