Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

टेरर फंडिंग : कथित एनजीओ चलाने वाले शख्स की गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने कश्मीर में छह जगहों पर मारा छापा

by Raju Chaurasia • November 25, 2021
Advertisement
Ad

श्रीनगर। एनआईए ने एक बार फिर जम्मू—कश्मीर में आतंकवादियों को फंडिंग करने वालों के ठिकानों पर छापा मारा है। जांच एजेंसी ने साउथ कश्मीर के शोपियां सहित 5-6 जगहों पर छापा मारा है। यह छापा पिछले दिनों गिरफ्तार एक कथित NGO चलाने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के बाद मारा गया है।

NIA लगातार आतंकवादियों के मददगारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हाल में NIA ने श्रीनगर से एक कथित मानवाधिकार कार्यकर्ता 43 वर्षीय खुर्रम परवेज को अरेस्ट किया था। NIA ने 22 नवंबर की सुबह श्रीनगर स्थित खुर्रम के घर पर छापा मारा था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। खुर्रम की पत्नी समीना के मुताबिक, NIA ने खुर्रम का लैपटॉप और 2 मोबाइल भी जांच के लिए अपने कब्जे में लिए हैं। खुर्रम परवेज को गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून यानी UAPA के तहत गिरफ्तार किया गया है। खुर्रम ‘जम्मू कश्मीर कोलिशन ऑफ सिविल सोसाइटी’का समन्वयक है।

NIA ने 28 अक्टूबर को भी कुछ कथित NGOs और अन्य संगठनों पर धर्मार्थ गतिविधियों की आड़ में भारत विरोधी ताकतों के लिए धन जुटाने के खिलाफ कार्रवाई की थी। NIA ने 28 अक्टूबर को परवेज के घर सहित बेंगलुरु आदि 10 जगहों पर छापा मारा था। बता दें कि धारा 370(Article 370) हटने के बाद से आतंकवादी संगठन बौखलाए हुए हैं। अब वे टारगेट किलिंग यानी हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं, ताकि वे घाटी छोड़कर चले जाएं। इसके बाद से सुरक्षाबल भी लगातार एनकाउंटर कर रहे हैं।

टेरर फंडिंग को खत्म करने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियां सख्त हैं। पिछले कई दिनों से कश्मीर में NIA कार्रवाई कर रहा है। 25 नवंबर की सुबह से ही शोपिया जिले के वाची और जैनपोरा इलाके में NIA ने छापा मार दिया था। इस दौरान बड़ी संख्या में भी सुरक्षाबल तैनात किया गया है। बता दें कि सालभर के अंदर NIA ने जम्मू-कश्मीर में 50 से अधिक बार छापा मारा है। इस सिलसिले में 20 से अधिक लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ये लोग कथित NGOs और धार्मिक संगठनों की आड़ में आतंकवादियों को आर्थिक मदद पहुंचाते थे। 8 अगस्त, 2021 को भी NIA ने 45 ठिकानों पर रेड डाली थी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.