Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी जी आज खेलेंगे चांदी की पिचकारी से होली

by Arpita Singh • March 10, 2025
ठाकुर बांके बिहारी होली

वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी जी आज खेलेंगे चांदी की पिचकारी से होली

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। आज रंगभरनी एकादशी से वृंदावन के सभी प्रमुख मंदिरों में रंग की होली शुरू हो जाएगी। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी आज चांदी की पिचकारी से रंग बरसायेंगे, जिससे श्रद्धालु इस अद्भुत दृश्य का आनंद लेंगे।

इसके अलावा, राधावल्लभ लाल मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, राधारमण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी अबीर, गुलाल और टेसू के फूलों से रंगों की होली खेली जाएगी। मंदिरों के सेवायत पिचकारियों से श्रद्धालुओं पर रंग उड़ाकर उनका स्वागत करेंगे।

मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी विशेष निगरानी रखेगी। वहीं, ठाकुर बांके बिहारी महाराज के लिए विशेष भोग भी अर्पित किया जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.