Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में गंदगी देखकर नाराज हुए श्रीकांत, गंदगी उठाकर डस्टबिन में डाली

by Raju Chaurasia • August 6, 2021

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में गंदगी देखकर नाराज हुए श्रीकांत, गंदगी उठाकर डस्टबिन में डाली

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

ब्रज को हरा भरा करने के लिए गांव-गांव वृक्षारोपण किए जाएंगे
कार्यालय संवाददाता
वृंदावन। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आज सुबह ठाकुर बांकेबिहारी महाराज और ठाकुर राधाबल्लभ लाल मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। बांकेबिहारी मंदिर मेंं पानी की प्याऊ के पास गंदगी को देखकर उनका माथा ठनक गया। उन्होंने अपने हाथों से गंदगी को उठाकर डस्टबिन में डालकर श्रद्धालुओं को मंदिर के आसपास वाले इलाके को स्वच्छ रखने का संदेश दे डाला। दोनों मंदिरों में ऊर्जा मंत्री ने काफी देर तक हाथ जोड़कर ठाकुरजी से मनौती को पूरा करने की प्रार्थना की।

सेवायतों ने मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा अर्चना कराई। ऊर्जा मंत्री की निगाह पानी की प्याऊ के पास ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के चबूतरा गंदगी दिखाई दी तो उनके हाथ उसे उठाने के लिए नीचे की ओर झुक गए। उन्होंने गंदगी को उठाकर डस्टबिन में डाला। ऊर्जा मंत्री को गंदगी उठाते देखकर उनके साथ पुलिसकर्मियों और नेताओं को सफाई के लिए जुटना पड़ गया। गंदगी को उठाते देखकर श्रद्धालु भी हक्के बक्के रह गए। उन्होंने भी हमेशा के लिए सफाई का संकल्प लिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह ब्रज को हरा भरा देखना चाहते हैं। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। ऊर्जा मंत्री ने नगर निगम के उप नेता राधाकृष्ण पाठक के साथ वृक्षारोपण भी किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.