Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार

by Arpita Singh • February 21, 2025
एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। गुरुवार, 20 फरवरी को एकनाथ शिंदे को ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई थी, जिसमें उनकी कार को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। यह धमकी मंत्रालय, गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों को भी प्राप्त हुई।

मुंबई क्राइम ब्रांच और पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच शुरू की और बुलढाणा पुलिस की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगेश वायल और अभय शिंगने के रूप में हुई है, दोनों बुलढाणा जिले के निवासी हैं।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी दत्त नालावड़े ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। महाराष्ट्र पुलिस ने धमकी मिलने के बाद एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी है। यह पहली बार नहीं है जब एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले, फरवरी 2024 में एक कॉलेज छात्र ने सोशल मीडिया पर शिंदे और उनके सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया था। महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 506(2) और 505(1)(बी) के तहत आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.