केरल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आ रहा है। यहां एक दुल्हन ने अपने ब्राइडल फोटो शूट के दौरान क्षेत्र में सड़कों में हुए गड्ढों के बीच कराया है और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है, जिसके बाद से यह खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। दुल्हन ने इस अनोखे अंदाज में अपनी शादी की शूटिंग को यादगार बनाने का फैसला किया है। View this post on Instagram A post shared by arrow_weddingcompany™ (@arrow_weddingcompany) यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक दुल्हन बारिश के पानी से भरे गड्ढों से बचते हुए सड़क पर पैदल ही जा रही है। आगे एक फोटोग्रॉफर उसका फोटोशूट कर रहा है। वहीं, कोई अन्य शख्स इन सबका वीडियो भी बना रहा है। वीडियो में दुलहन को लाल साड़ी पहने हुए गड्ढों से भरी सड़क पर चलते हुए दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन पानी से भरे गड्ढों के बीच बड़ी शान से चल रही है। क्लिप में वाहनों को गिरने से बचाने के लिए संघर्ष करते हुए कुछ राइडर्स को भी दिखा गया है। फोटोग्रॉफर दूर से दुल्हन की फोटो ले रहा है। इसकी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, सड़क के बीच दुल्हन का फोटोशूट। यह वीडियो बीते 11 सितंबर को शूट किया गया था। वीडियो को करीब 50 लाख बार देखा गया है, जबकि लगभग चार लाख यूजर्स ने इसे पसंद किया है। वहीं, हजारों यूजर्स ने इस पर दिलचस्प कमेंट किए हैं। बहुत से यूजर्स दुल्हन के इस अनोखे अंदाज वाले ब्राइडल फोटोशूट की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने केरल की सड़कों की ऐसी खराब स्थिति का मजाक भी उड़ाया है। एक यूजर ने लिखा, ब्राइडल फोटोशूट सड़क पर नहीं तालाब में। दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत अच्छी सड़क, वाह क्या सड़क है। यदि आप कुछ छोटी मछलियां खरीद सकें तो यहां इनमें मछली पालन कर सकते हैं।