Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृंदावन के प्रेम मंदिर के कपाट अस्थायी रूप से हुए बंद, जानें कब खुलेंगे कपाट

by Arpita Singh • June 3, 2025
प्रेम मंदिर

वृंदावन के प्रेम मंदिर के कपाट अस्थायी रूप से हुए बंद, जानें कब खुलेंगे कपाट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा जिले के वृंदावन में स्थित प्रेम मंदिर को सार्वजनिक दर्शन के दर्शन के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह बंदी मंगलवार 3 जून की सुबह से शुरू होकर बुधवार 4 जून की शाम तक जारी रहेगी।

इस अवधि के दौरान मंदिर में भगवान श्री राधा-कृष्ण की विशेष अंतरंग सेवा, राग और भोग की पूजा विधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा पूरी तरह से मंदिर परिसर के भीतर ही संपन्न की जाएगी और इसमें केवल निर्धारित सेवायत ही भाग लेंगे।

प्रेम मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए बुधवार शाम 4:30 बजे पुनः खोल दिए जाएंगे, जिसके बाद भक्तजन भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस विशेष पूजा अवधि का सम्मान करें और निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए आएं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.