Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी में थम नहीं रहा तबादलों का दौर, जानिए किन 2 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए

by यूनिक समय • July 10, 2023
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। अनिल ढींगरा को गोरखपुर का मंडलायुक्त बना दिया गया है, वह MD जल निगम के पद पर आसीन थे। सचिव नगर विकास रविंद्र को जल निगम का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है। इसी तरह विशेष सचिव नगर विकास उदयभानु त्रिपाठी को विशेष सचिव आबकारी बना दिया गया है। इसके अलावा निदेशक दिव्यांगजन सत्य प्रकाश पटेल को विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है।

इससे पहले शनिवार देर रात भी कुछ अधिकारियों के विभाग बदले गए थे। गोरखपुर के मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया था।

सचिव नगर विकास रंजन कुमार का तबादला सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पद पर भेजा गया था। सचिव स्वास्थ्य रविंद्र को सचिव नगर विकास बनाया गया था और डीएम गोरखपुर कृष्णा करुणेश को मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.