Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सुबह-सुबह लाश मिलने से परिवार में मच गया कोहराम, बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू की हत्या

by यूनिक समय • March 20, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। गोवर्धन चौराहा के पास एक फैक्ट्री के पीछे मिट्टी के टीले पर सुबह -सुबह एक युवक के मिले शव की शिनाख्त होने के बाद हड़कंप मच गया। मृतक बेसिक शिक्षा विभाग का बाबू निकला। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटना स्थल पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार थाना यमुनापार अंतर्गत यमुना बिहार कालोनी निवासी शिव शंकर शर्मा (30) पुत्र गौरी शंकर शर्मा शुक्रवार को घर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक उसके घर वापस ना पहुंचने पर परिवार वालों ने खोजबीन शुरु कर दी। आज सुबह गोवर्धन रोड स्थित एक कॉलोनी के पास टीले पर एक युवक अचेतावस्था में पड़ा दिखाई दिया। उसके पास एक बैग और बाइक पड़ी थी। इलाके के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। देखा तो युवक दम तोड़ चुका था। बैग से मिले कागजातों के आधार पर युवक की शिनाख्त शिव शंकर शर्मा के रुप में हो गई। वह बेसिक शिक्षा विभाग में लिपिक था।

सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह सीओं रिफायनरी अभिषेक कुमार थाना प्रभारी विनोद कुमार पहुंच गये। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। परिजनों ने बताया कि मृतक शिवशंकर बेसिक शिक्षा विभाग के मांट स्थित एबीएसए कार्यलय में लिपिक के पद पर 8 माह से तैनात है। एस पी सिटी एम पी सिंह ने बताया कि मृतक के नाक से खून निकलने पर प्रतीत होता है गला घोंटकर हत्या की गई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत को लेकर सही जानकारी मिलेगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.