Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोरोना की डर से कंधा तक देने नहीं आए परिवार के लोग, छोटी बेटी ने निभाया कर्तव्य, पिता को दी मुखाग्नि

by यूनिक समय • May 14, 2021
Advertisement
Ad

विशेष संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। कोरोना संक्रमण ने परिवारों को भी अपनों से दूर कर दिया है। हालात यह है कि लोग अपने परिवार के मृत सदस्य के पार्थिव शरीर को हाथ लगाने से कतरा रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या कोतवाली क्षेत्र के मानिक चौक का सामने आया है। गिरधारी लाल चतुर्वेदी (77) की लंबी बीमारी के बाद कोरोना के संक्रमण से मौत हो गई। उनके एक पुत्र की कई साल पहले मौत हो चुकी है।

अब परिवार में उनकी पांच पुत्रियां हैं। बताया गया कि गिरधारी लाल चतुर्वेदी की मौत होने के बाद कोरोना संक्रमण के डर से उनके परिवार समेत अन्य लोग पार्थिव शरीर को अंतिम समय में कंधा देने के लिए भी नहीं पहुंचे। इस बीच उनकी सबसे छोटी पुत्री श्रीमती मृगया चतुर्वेदी पत्नी पंकज चतुर्वेदी निवासी काकोरन घाटी विश्राम बाजार ने पुत्री धर्म निभाते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए ध्रुव घाट स्थित श्मशान गृह पर अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। इससे पहले वह परिवार के अन्य सदस्यों का श्मशान घाट पर इंतजार करते रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.