Sat, Jul 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चोरों की टोली ले गई बीस लाख रुपये का माल, पूर्व सैनिक के परिवार वाले गहरी नींद में सोते रह गए

by यूनिक समय • April 9, 2021

चोरों की टोली ले गई बीस लाख रुपये का माल, पूर्व सैनिक के परिवार वाले गहरी नींद में सोते रह गए

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मगोर्रा (मथुरा)। चोरों की टोली ने पूर्व सैनिक के घर में घुसकर अलमारी से जेवर और नकदी को पार कर दिया। चोरी गए सामान और नकदी करीब 20 लाख रुपये की बताई जा रही है। इस घटना से ग्रामीण चिंचित हो उठे। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरपा निवासी पूर्व सैनिक बलदेव पुत्र गौरीशंकर के परिजन रात को रोजाना की तरह सो रहे थे। सुबह नींद खुलने पर घर में हलचल शुरु हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी। अलमारी से आभूषण और नकदी गायब थी।संभवत चोरों की टोली नींद में सो रहे लोगों पर किसी नशीली वस्तु का स्प्रे कर दिया, इसलिए किसी को चोरों के घर में घुसने की आहट तक नहीं हुआ।

शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण उनके घर पहुंचे। चुराए गए सामान के खाली डिब्बे आदि सामान खेतों में पड़े मिले। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस आ गई। चोरों को पकड़ने के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चोरी की वारदात में किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है। हालांकि पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.