Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला बिहार से गिरफ्तार, जान से मारने की दी थी धमकी

by यूनिक समय • October 6, 2022
mukesh ambani

मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला बिहार से गिरफ्तार, जान से मारने की दी थी धमकी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने बिहार के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस के एक दल ने दरभंगा जिले से बुधवार आधी रात को एक संदिग्ध को पकड़ा और उसे मुंबई लाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित ‘सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन’ अस्पताल में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने दो बार फोन कर अस्पताल और उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
उन्होंने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.