Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सड़क पार कर रहा था बंदर, बाइक के पहियों में बुरी तरह फंसा, फिर ऐसे बची जान

by यूनिक समय • November 9, 2022
Advertisement
Ad

बाराबंकी में तेजी के साथ दौड़कर सड़क पार कर रहा एक बंदर बाइक सवार की अगली पहिया में फंस गया। इसके बाद लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई।

बाराबंकी में तेजी के साथ दौड़कर सड़क पार कर रहा एक बंदर बाइक सवार की अगली पहिया में फंस गया स्थानीय लोगों ने पहिया को खोल कर उसकी जान बचाई है।

कस्बा बदोसराय के अंदर जनता इंटर कॉलेज के पास एक बंदर तेजी से सड़क पार कर रहा था इसी बीच एक बाइक सवार सामने आ गया उसकी अगली पहिया में वह बंदर बुरी तरह फंस गया। बंदर फसने के कारण बाइक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया और वह गाड़ी सहित पलट गया। इसी बीच आसपास रहने वाले लोगों ने दौड़कर उसे छुड़ाने का प्रयास किया किंतु उसे बाहर नहीं निकाल सके। मौके पर मौजूद मोहम्मद नफीस ने रिंच लाकर अगली पहिया को खोलाकर बंदर को बाहर निकाला। इस दौरान सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया फंसने के कारण बंदर काफी चोटिल हो गया । मौके पर मौजूद मोहम्मद अब्बास शुभम गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बंदर को सड़क से किनारे किया तब जाकर जाम हट सका।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.