Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नए नगर आयुक्त ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला

by यूनिक समय • March 6, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नए नगर आयुक्त अनुनय झा ने पदभार संभाल लिया। उनके अंदाज से लग रहा था कि वह देव लोक की भूमि में कुछ करने की तमन्ना पाले हैं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दरबार में हाजिरी भी लगाई। काम करने के लिए शक्ति देने की प्रार्थना की। मथुरा और वृंदावन के कार्यालय का दौरा किया।

मथुरा के नगर निगम कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र की जनता को कोई समस्या है तो वह उनके कार्यालय आकर उनको बताएं। उनके लिए हमेशा उनके ऑफिस का द्वार खुला है। नए आयुक्त बोले.. मथुरा को स्मार्ट सिटी बनाने पर पूरा फोकस रखा जायेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण की दिशा में काम तेजी से कराना है। नगर आयुक्त का कहना है कि सरकार की मंशा है कि मथुरा-वृन्दावन को पर्यटन क्षेत्र में उच्च शिखर पर स्थापित करना है उसी परिप्रेक्ष्य में नगर निगम अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देने की कोशिश करेगा। कहा कि उनका उद्देश्य रहेगा कि मथुरा-वृन्दावन में आने वाले यात्रियों को सुखद अनुभूति हो।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड ने नए आयुक्त अनुनय झा से शिष्टाचार भेंट की।

नगर आयुक्त वृन्दावन में सात देवालयों की निकलने वाली शोभायात्रा एवं शाही सवारी के मार्गों का निरीक्षण किया। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर अपर नगर आयुक्त सतेन्द्र तिवारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल, डी.के सिंह, अधीक्षण अभियंता सुरेन्द्र मिश्रा, कार्यालय अधीक्षक मदन मोहन, लेखाधिकरी गीता कुमारी, श्याम पाल यादव , कर अधीक्षक उम्मेद सिंह, श्रीगोपाल वशिष्ठ, लेखाकार विकास गर्ग आदि ने नगर आयुक्त का बुके भेंट कर स्वागत किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.