Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पति—पत्नी की दर्दनाक मौत,हड्डियां चकनाचूर हो गई, शव टुकड़ों में बिखर गया !

by Raju Chaurasia • May 12, 2022
Advertisement
Ad

जयपुर। तेज रफ्तार ने दम्पत्ति की जान ले ली। घटना सांगानेर थाना क्षेत्र की है। हादसे का जिम्मेदार पानी से भरा टैंकर चालक है, उसकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि चार हजार लीटर से भी ज्यादा पानी से भरा टैंकर दोनों को रौंदता हुआ निकल गया। वजन इतना था कि हड्डियां चकनाचूर हो गई। शव के टुकड़े सड़क पर फैल गए। करीब तीन सौ मीटर क्षेत्र से पुलिस ने सड़क पर चिपके शव के टुकडे बरामद किए हैं। शवों को जैसे तैसे अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

हादसे की जांच कर रही दुर्घटना थाना साउथ पुलिस ने बताया कि बाइक सवार 25 वर्षीय आसाराम और 24 साल की उसकी पत्नी अनिता सीतापुरा में स्थित एक फैक्ट्री पर काम पर जा रहे थे। इस दौरान इंडिया गेट के नजदीक सीतापुरा रोड पर पानी से भरे एक टैंकर ने दोनो को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक भी चकनाचूर हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सिर्फ दस से पंद्रह सैकेंड में ही दोनो के शव सड़क पर चिपक गए। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.