Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आंदोलन करने वाले किसान नेताओं के सम्पत्ति की जांच हो, कुछ विपक्षी दलों के इशारे पर आंदोलन

by यूनिक समय • February 13, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, बरसाना (मथुरा) । भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने किसान आंदोलन पर बड़ा खुलासा कर राजनीति गलियारंों में सनसनी फैला दी। आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दलों के इशारे पर किसान आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कृषि बिलों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान नेताओं की सम्पति की जांच कराने की मांग की।

हाल ही में किसान आंदोलन के चिल्ला बॉर्डर से लौटे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए आंदोलन कर रहे किसान नेताओं पर निशाना साधा।  कहा कि उनको लगा कि हम देश के किसानों के लिए आंदोलन कर रहे है, लेकिन 26 जनवरी की घटना के बाद हमें शर्म महसूस हुई कि हम देश के किसानों के लिए नहीं गुंडों के पक्ष में आंदोलन कर रहे थे। देश के स्वाभिमान लालकिले पर जिस तरह से खालिस्तानी झंडा फहराया गया। यह काम देश का किसान नहीं कर सकता सिर्फ गुंडे कर सकते है। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर भी हमला बोला।

कहा कि पहले यह संगठन बाबा टिकैत के समय तक किसानों के हित मे काम करता था, लेकिन अब खुद के हित में काम करता है। उन्होंने आंदोलन में शामिल देश के सभी बड़े किसान नेताओं की समाप्ति की जांच कराने पर जोर दिया, जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। इन किसान नेताओं की पोल खुलने के बाद ही देश के भोले भाले किसानों को उनका असली चेहरा दिखेगा। जब सरकार लगातार वार्ता करने को तैयार थी तो इन किसान संगठनों को क्या जरूरत थी 26 जनवरी को उपद्रव मचाने की। किसान यूनियन (भानु) आज भी किसानों के साथ खड़ा है। आगे भी किसानों के साथ खड़ा रहेगा।

श्री सिंह ने मथुरा प्रशासन को चेतावनी दी है कि बरसाना क्षेत्र में हुए ओलावृष्टि से किसानों के नुकसान की जल्द भरपाई करें अन्यथा किसान यूनियन भानु किसानों के साथ कलेक्ट पर धरना देगा। इस मौके पर किसान नेता ठाकुर राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, मोहनश्याम ठाकुर, महेंद्र गुर्जर, नवल सिंह, राजेंद्र तथा ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.