Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

16 हजार से अधिक पौधारोपित करने का लक्ष्य, नगर निगम को मानसून में पौधा लगाने की जिम्मेदारी मिलीं

by यूनिक समय • June 5, 2021
Advertisement
Ad

सिटी रिपोर्टर
यूनिक समय, मथुरा । उत्तर प्रदेश शासन ने मानसून सत्र में नगर निकायों को पौध लगाने की जिम्मेदारी सौंप दी। इस सत्र में करीब 26 हजार से अधिक पौधा रोपित करने का लक्ष्य दिया है। इसमें से नगर निगम को 16600 पौधा लगाने का लक्ष्य दिया गया है। बाकी 10,000 सभी नगर पालिका नगर पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगाने हैं।

नगर निगम सबसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र बाकलपुर, अदूकी, छटीकरा तथा लक्ष्मी नगर से बल्देव मार्ग आदि स्थानों पर लोक निर्माण विभाग की मदद से तीन हजार पौधे रोपित करेगा। द्वितीय फेस में नगर निगम सीमा अंतर्गत 30 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर पेड़ पौधे तथा वृंदावन में कुंभ मेला संरक्षित क्षेत्र में आठ किलोमीटर सड़क के दोनों साइड 3000 पौधे लगाए जाएंगे ।

नगर आयुक्त अनुनय झा के मुताबिक इस अभियान की शुरूआत शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने देवरहा बाबा घाट पर वृक्षारोपण से कर दी। जून-जुलाई में अभियान पूरा कर लिया जाएगा। वृक्षारोपण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि मथुरा- वृंदावन नगर निगम जयसिंह पुरा क्षेत्र में करीब सात हेक्टेयर भूमि पर उपवन वाटिका बनाने जा रहा है। इस वाटिका में विभिन्न प्रजाति के 7000 पेड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। समूची भूमि के तीन साइड तार फेंसिंग कराई जाएगी। यमुना साइड खुला रखा जाएगा । पांच समरसेबल पौधों को पानी देने के लिए लगाने के साथ-साथ दो माली यहां तैनात किए जाएंगे। इसमें तीन फेस में वृक्षारोपण होगा। सबसे पहले यमुना की ओर जामुन के वृक्ष लगाए जाएंगे। फिर बेर, अमरुद के बाद तीसरे फेस के दौरान सड़क साइड में नीम पीपल लगाया जाएगा। वाटिका की ओर जाने वाले रास्तों का भी निर्माण किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.