Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, 750 से ज्यादा नए केस आए सामने

by Arpita Singh • May 26, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे आमजन और स्वास्थ्य विभाग दोनों की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात दिनों में देशभर में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए हैं।

इसी अवधि में 305 लोग ठीक भी हुए हैं, जबकि सात मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। मृतकों में महाराष्ट्र के चार, केरल के दो और कर्नाटक का एक व्यक्ति शामिल है।

राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो केरल में सबसे ज्यादा 335 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 153, दिल्ली में 99, गुजरात में 76 और कर्नाटक में 34 केस सामने आए हैं।

देश में इस समय कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1009 है। अकेले केरल में 403 सक्रिय मामले हैं, जबकि मुंबई में 209 और दिल्ली में 104 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। गुजरात में 83, कर्नाटक में 47, उत्तर प्रदेश में 15 और पश्चिम बंगाल में 12 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पश्चिम बंगाल में भी चार नए केस सामने आए हैं, जिससे राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 11 हो गई है। इनमें से अधिकतर केस कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों से आए हैं। वहीं, बिहार में इस लहर का पहला मामला पटना में दर्ज किया गया है, जहां 31 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीज ने हाल ही में राज्य से बाहर यात्रा नहीं की थी।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को सतर्क रहने, मास्क पहनने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दे रहे हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.