Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

संभल हिंसा मामले में पाकिस्तानी मौलाना से बात करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

by Arpita Singh • January 31, 2025
पाकिस्तानी मौलाना

संभल हिंसा मामले में पाकिस्तानी मौलाना से बात करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। संभल पुलिस ने शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान पाकिस्तानी मौलाना से फोन पर बात करने वाले युवक, मोहम्मद अकील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अकील ने 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद पाकिस्तानी मौलाना से सलाह ली थी, जिसमें हिंसा में मारे गए लोगों को “शहीद” माना जाना चाहिए या नहीं, इस पर सवाल उठाया था। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

अकील, जो बहजोई थाना इलाके के मिर्जापुर नूसरूलालापुर का निवासी है, को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की। पुलिस इस मामले में उसके पाकिस्तान कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी। इस हिंसा में कई लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने अब तक 70 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें प्रमुख नाम तहज़ीब, अज़हर अली, असद, दानिश, सुहैब, आलम, और अन्य शामिल हैं। इस घटना के बाद संभल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और मामले की गहनता से जांच जारी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.