Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विदेश मंत्री एस जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

by Arpita Singh • March 6, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई बड़ी चूक को लेकर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जयशंकर 6 दिनों की ब्रिटेन और आयरलैंड यात्रा पर हैं, जिसमें वह द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठकें कर रहे हैं।

ब्रिटेन पहुंचने के बाद, एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर से मुलाकात की, और द्विपक्षीय सहयोग तथा रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की। हालांकि, इस यात्रा के दौरान सुरक्षा में गंभीर चूक का मामला सामने आया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि विदेश मंत्री की सुरक्षा में यह चूक अत्यंत गंभीर है।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने विदेश मंत्री की ब्रिटेन यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा चूक के फुटेज देखे हैं। हम अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों द्वारा की गई उकसावे वाली गतिविधियों की निंदा करते हैं।’’ उन्होंने ब्रिटेन सरकार से इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्यवाही करने और कूटनीतिक दायित्वों का पूरी तरह से पालन करने की उम्मीद जताई।

भारत ने इस घटना को लेकर ब्रिटेन सरकार से पूरे विवरण की मांग की है और इसे अपने कूटनीतिक दायित्वों का उल्लंघन बताया है। विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि ब्रिटेन ऐसे तत्वों पर सख्त कार्यवाही करेगा, जो लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहे हैं। भारत सरकार की यह प्रतिक्रिया ब्रिटेन सरकार से सुरक्षा को लेकर उच्चतम स्तर पर कदम उठाने की अपील करती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.