Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP: जांच के लिए रोका ट्रक… अंदर देख खुली रह गईं पुलिस की आंखें, सरेआम कर रहे थे तस्करी; 20 लाख का माल बरामद

by vaishali • March 14, 2024

UP: जांच के लिए रोका ट्रक… अंदर देख खुली रह गईं पुलिस की आंखें, सरेआम कर रहे थे तस्करी; 20 लाख का माल बरामद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने जांच के लिए ट्रक रोका। अंदर देखा तो उनकी आंखें खुली रह गईं। सरेआम तस्करी की जा रही थी। 20 लाख की शराब बरामद हुई है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने शराब लदा ट्रक पकड़ा। इसमें करीब 20 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। एक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। यह माल लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए राजधानी लखनऊ ले जाया जा रहा था।

मांट थाना पुलिस देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दैरान जाबरा टोल प्लाजा के पास एक ट्रक आया। पुलिस ने जांच के लिए रोका। अंदर देखा तो उनकी आंखें खुली रह गईं। इसमें शराब की पेटियां लदी थीं। जांच करने पर 550 पेटियां बरामद हुईं।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि करीब 20 लाख की शराब बरामद हुई है। शराब तस्कर भी पकड़ा गया है। यह हरियाणा से लखनऊ ले जाई जा रही थी। लोकसभा चुनाव के दौरान खपाने का प्लान था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.